टुंडी: पुरनाडीह में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टुंडी / धनबाद (रिपोर्ट: बलराम भंडारी) — मंगलवार, 17 जून 2025 को टुंडी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुरनाडीह क्षेत्र से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को चालक सहित धर दबोचा।
पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई अवैध बालू खनन और तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई से एक बड़ा सवाल फिर खड़ा हो गया है — आखिर सख्ती के बावजूद बालू तस्करों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं?
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बालू तस्करी में लगे वाहन — चाहे वह हाईवा हो, 407 हो या ट्रैक्टर — तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते हैं और सामने से आने वाले वाहनों को जगह तक नहीं देते। ऐसे में आये दिन दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है।
पुलिस ने जब्त किए गए ट्रैक्टर व चालक को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि बालू कहां से लोड किया गया था और इसका किन-किन लोगों से संबंध है।
Prime News 24 लगातार इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए है।