चास के चार चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, पेट्रोल पंप पर मचाया था आतंक!

📍 बोकारो से रिपोर्ट | Prime News 24

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो: बोकारो जिले में पेट्रोल पंपों पर सीएनजी बैटरी चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। आज चास थाना क्षेत्र के चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इनकी गिरफ्तारी से जिले के पेट्रोल पंप संचालकों ने राहत की सांस ली है, जो बीते दिनों लगातार बैटरी चोरी की घटनाओं से परेशान और डरे हुए थे।

👉 डीएसपी मुख्यालय अनिमेष गुप्ता ने बालीडीह थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह गिरोह चास (मु.), जरीडीह और बालीडीह थाना क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों को टारगेट करता था। यहां सीएनजी संचालन में लगी बड़ी बैटरियों को चुरा लिया जाता था।

🧠 गिरोह का मास्टरमाइंड बताया गया है — रौशन कुमार उर्फ धीरज वर्मा, जो खुद पेट्रोल पंपों पर इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। उसके साथ पकड़े गए अन्य आरोपी हैं:

मुकुल कुमार उर्फ सिल्टू (पिता – संजीव स्वर्णकार)

सागर कुमार उर्फ इंजीनियर (पिता – मुकेश कुमार सुमन)

अनुराग कुमार (पिता – सुरेन्द्र कुमार मेहता)
ये चारों आरोपी चास थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर के रहने वाले हैं।

🔍 बरामदगी में मिला:

चोरी में इस्तेमाल की गई मारुति ओमनी कार

6 सीएनजी बैटरियां

मोबाइल फोन और पिलास भी बरामद हुए हैं।

📂 मास्टरमाइंड रौशन कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। वह गोमिया थाना कांड संख्या 09/19 और मधुबन थाना कांड संख्या 67/23 में भी वांछित था।

👮‍♂️ बोकारो एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस पूरे मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया।

📢 Prime News 24 की टीम लगातार बोकारो जिले की हर बड़ी खबर पर नज़र बनाए हुए है। जुड़े रहिए, सच और बदलाव के साथ।

About Author

error: Content is protected !!