कुसुंडा एरिया 6 के क्षेत्रीय सेल्स मैनेजर नीलमणि सिंह पर लगा मनमानी करने का आरोप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद।कुसुंडा एरिया 6 के क्षेत्रीय सेल्स मैनेजर नीलमणि सिंह पर वहां कार्यरत कर्मचारियों ने मनमानी का आरोप लगाया है। उनका कहना कि जैसे ही उन्होंने शनिवार को सेल्स मैनेजर का पद ग्रहण किया उनका शोषण शुरू हो गया। ट्रेड यूनियन जब मुद्दे पर बात करने बैठे तो वे उठ कर जाने। यूनाइटेड कॉल वर्कर्स के कुसुंडा ब्रांच के सचिव पार्थ सारथी दत्ता ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वे बार-बार पैरवी लगवा कर कुसुंडा एरिया चले आते हैं सेल्स मैनेजर अपनी मनमानी करते है अभी उनको आए हुए मात्र दो दिन हुए हैं एक बार फिर से कुसुंडा एरिया अशांत हो गया है।मजदूरों को संडे को लेकर धमकी देते है और अपनी कुर्सी का रौब दिखाते हुए कहते है की जिनको भी काम करना है वो मेरे हिसाब से करे। कांटा इंचार्ज जितेंद्र को फोन कर धमकी देते हैं कि तुमको नाइट ड्यूटी करना पड़ेगा, नहीं तो घर पर आकर मिलो। इस मुद्दे पर जब क्षेत्रीय सेल्स मैनेजर से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मीडिया से किनारा कर लिया वे कहते दिखे जीएम से परमिशन लेकर कुछ बोलूंगा। इसी बातों को लेकर वहां के सेल्स डिपार्टमेंट में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हुए उनके खिलाफ आंदोलन करेंगे और सांसद ढुल्लू महतो को पूरी प्रकरण से अवगत कराएंगे।

About Author

error: Content is protected !!