अनियंत्रित हाइवा घर के बाउंड्री में घुसा,बाल बाल बचे लोग।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर न्यू क्वार्टर कतरास फुलारीटांड मुख्य मार्ग पर आज कोयला लोड एक हाइवा संख्या JH16 H1398 अनियंत्रित होकर भोला चौधरी के आवास के बाउंड्री में जा घुसा। जिसके कारण आवास का बाउंड्री एवम एक टेलीफोन का पोल पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। कुछ बिजली के तार भी टूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज एक बड़ी घटना होते होते बची और लोग बाल बाल बच गए।

घटना की सूचना पाकर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचित किया। तत्काल मधुबन पुलिस मौके पर पहुंच गाड़ी और ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया।

बताया जाता है की हाइवा महेशपुर कोलियरी से कोयला लोड कर मधुबन ले जा रही थी तभी महेशपुर न्यू क्वार्टर के समीप ड्राइवर का आंख लग गया और गाड़ी रोड छोड़ कर घर के बाउंड्री में घुस गया।

 

सुल्तान खान बाघमारा रिपोर्टर

About Author

error: Content is protected !!