जेल से भाग निकले तीनों बांग्लादेशी घुसपैठिये बंगाल में धराये, लाये गये हजारीबाग

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिकों को हजारीबाग पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि तीनों फरार नागरिकों को पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है। बता दें कि बिना पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में घुसने वाले तीन बांग्लादेशी नागरिक हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से सोमवार की सुबह फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों कैदियों को धर लिया और हजारीबाग ले आई। तीनों विदेशी नागरिक अपनी सजा भी काट चुके थे। इनमें रीना खान उर्फ फिना देवी, अख्तर खुशी और नजमुल शा‍मिल हैं। रीना खान को जामताड़ा जेल से चार फरवरी 2022 को, अख्तर खुशी को 28 सितंबर 2024 और नजमुल को एक मार्च 2025 को हजारीबाग के डिटेंशन केंद्र में शिफ्ट किया गया था।

About Author

error: Content is protected !!