मैथन डैम में बनने से पहले ही बिखरने लगी इको टूरिज्म पार्क की परिकल्पना

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पर्यटकों को लुभाने के लिए स्पोर्ट्स हॉस्टल के समीप बनना था इको टूरिज्म पार्क, जिसका ग्रामीणों ने कर दिया विरोध

धनबाद : मैथन डैम स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल के समीप राज्य सरकार के सहयोग से बनने वाला स्टेट इको टूरिज्म पार्क की परिकल्पना बनने से पहले ही बिखरने लगा है। इको टूरिज्म पार्क के लिए चुनी गई स्थल पर गोगना ग्राम के ग्रामीणों ने प्राकृति से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पिछले दिनों जोरदार विरोध कर दिया था। जिसके बाद इको टूरिज्म पार्क के सर्वे का काम रोक दिया गया था और यह तय किया गया कि गोगना ग्राम के ग्रामीणों के साथ स्थानीय मुखिया बैठक कर एक समन्वय स्थापित करेंगे लेकिन ग्रामीणों के साथ बैठक के बाद भी समन्वय स्थापित नहीं हो सका।

About Author

error: Content is protected !!