रांची। झाऱखंड की एक और परीक्षा सवालों में है। भाजपा ने जेपीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम को लेकर शंका जतायी है। जेपीएससी ने 11वीं से 13वीं तक की सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी किया है। अब भाजपा ने इस परिणाम की तुलना लॉटरी से की है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि श्रेणीवार आरक्षण को स्पष्ट करतेहुए रिजल्ट जारी करना चाहिये।उन्होंने कार्मिक विभाग के पूर्व के आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि श्रेणीवार परिणाम जारी करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया था, लेकिन उसकी अनदेखी की गयी है। उन्होंने कहा कि संविधान का आर्टिकल 15 और 16 एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों को आरक्षण की सुविधा देता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लेकिन, जेपीएससी ने लॉटरी के रिजल्ट जैसा जेपीएससी का परिणाम जारी कर दिया है। उन्होंने सवाल पूछा है कि एससी, एसटी, ओबीसी, इडब्ल्यूएस सहित अन्य कोटे के अनुरूप अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाने की प्रक्रिया का पालन किया गया है या नहीं।
भाजपा ने आशंका जतायी है कि आरक्षित वर्गों के लोगों के साथ कहीं अहित तो नहीं होगा। भाजपा ने जेपीएससी ने जल्द ही श्रेणीवार रिजल्ट जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो आयोग की निष्पक्षता सवालों में आ जायेगी।