शादीशुदा महिला के साथ सुनसान स्थान पर दुराचार का प्रयास, थाने में दी गई शिकायत ।

तेतुलमारी थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ दुराचार का प्रयास किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि घटना 2 मई को दोपहर लगभग 3 बजे की है, जब वह शौच के लिए घर से बाहर गई थी। तभी एक युवक, जो पहले से सुनसान स्थान पर घात लगाए बैठा था, ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार किया। आरोपी महिला को नग्न अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के बाद महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने पहले सामाजिक स्तर पर न्याय की मांग की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पीड़िता ने तेतुलमारी थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी सतेन्द्र यादव ने बताया कि विवाहिता की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें युवक द्वारा छेड़छाड़ और दुराचार का प्रयास किए जाने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!