झामुमो की केंद्रीय कार्यसमिति घोषित, कल्पना सोरेन को भी मिली जगह, देखिये अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव व प्रवक्ताओं के नाम…

झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। कमेटी में शिबू सोरेन को झामुमो का संस्थापक संरक्षक बनाया गया है। हेमंत सोरेन अध्यक्ष होंगे, वही कल्पना सोरेन को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है।कार्यकारिणी में कुल पदाधिकारियों व सदस्यों की संख्या 63 हैं। संस्थापक संरक्षक जहां शिबू सोरेन होंगे, वहीं अध्यक्ष हेमंत सोरेन, उपाध्यक्ष नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, रूपी सोरेन, सविता महतो, सरफराज अहमद, मथुरा प्रसाद महतो, वैद्यनाथ राम और रामदास सोरेन बनाए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विनोद कुमार पांडे महासचिव और प्रवक्ता होंगे। फागु बेसरा को महासचिव, सुप्रिया भट्टाचार्य महासचिव व प्रवक्ता, जोबा मांझी, महासचिव, मिथिलेश कुमार ठाकुर महासचिव बनाए गए हैं।

इसके अलावा नंदकिशोर महतो सचिव, अभिषेक कुमार पिंटू सचिव, पंकज मिश्रा सचिव, समीर मोहंती सचिव, विनोद कुमार पांडे कोषाध्यक्ष, हेमलाल मुर्मू प्रवक्ता, कुणाल सारंगी प्रवक्ता, मनोज कुमार पांडे प्रवक्ता बनाए गए हैं।

About Author

error: Content is protected !!