15 लाख का नकली शराब जब्त, गुप्त सूचना पर हुई कार्यवाही

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो में उत्पाद विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान में लगातार नकली शराब जब्त हो रहे हैं। इस बार यह नकली शराब चास स्थित जेल गेट के करीब मिला है।

DC, बोकारो विजया जाधव के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद उमाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में गुप्त सूचना पर जिला उत्पाद बल की टीम ने 03 मई को पिंड्राजोरा थाना अंतर्गत जेल गेट के सामने कैलाश होटल के पीछे मैदान में खड़े एक ट्रक (UP 32 CZ – 9414) की तलाशी लेने पर वाहन के पीछे बने एक चैंबर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया।

टीम को रोयल स्टैग व्हिस्की की 750 ml एवं 375 ml की कुल 150 पेटी बरामद हुई। जिसमें 3000 पीस शराब की बोतले थी। इन बोतलों में कुल 1350 लीटर शराब मौजूद है। विभाग के अनुसार इसका मूल्य 15 लाख के करीब है।

अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया गया।

छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद विजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सदर-सह- तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो सह चंदपुरा महेश दास दल-बल के साथ उपस्थित थे।

About Author

error: Content is protected !!