गोविंदपुर क्षेत्र में NH-19 जीटी रोड पर चार वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर ।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोगों ने कहा गोविंदपुर में दुर्घटना आम बात सी हो गई है ।

ट्रैफिक लाइट को लगा कर छोड़ दिया गया , नियम का पालन कैसे कैसे कराया जाए। ट्रैफिक की पुलिस की भी कोई व्यवस्ता नहीं ।

गोविंदपुर:धनबाद के गोविंदपुर क्षेत्र में NH-19 जीटी रोड पर चार वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसेमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को SNMMCH में

भर्ती कराया गया है। घटना की मुख्य वजह एक टैंकर

का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।टैंकर चालक ने बताया कि जाने के क्रम में उनके आगे एक कंटेनर चल रहा था। कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। बताया जा रहा है कि टैंकर का ब्रेक फेल होने से वह कंटेनर से टकरा गया।इसके बाद पीछे से आ रही एक 407 और एक अन्य वाहन भी आपस में टकरा गए। दुर्घटना में टैंकर चालक बुरी तरह घायल हो गया ।गोविंदपुर पुलिस ने सभी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। तीन वाहनों को पुलिस यार्ड में रखा गया है। टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

About Author

error: Content is protected !!