Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पूर्वी टुंडी,धनबाद : शनिवार सुबह पूर्वी टुंडी के शंकरडीह-कंचनडीह मार्ग पर रघुनाथपुर गांव के पास एक बड़ा हादसा टल गया। पी.एल. इंटरनेशनल स्कूल की एक वैन (संख्या JH 07K 9428) अनियंत्रित होकर पलट गई। इस वैन में उस समय सिर्फ चालक और एक बच्चा सवार थे, जो दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वैन में फंसे चालक और बच्चे को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वैन असूरबांध गांव से बच्चों को लेने जा रही थी। यदि यह हादसा बच्चों के सवार होने के बाद होता, तो एक बड़ी त्रासदी हो सकती थी।
वैन चालक ने बताया कि उसे अचानक चक्कर आ गया, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वैन पलट गई।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन से मांग की है कि वाहन चालकों के स्वास्थ्य की नियमित जांच की जाए और स्कूली वाहनों की तकनीकी स्थिति का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।