Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बीसीसीएल बरोरा एरिया के एएमपी कोलियरी स्थित आउटसोर्सिंग कंपनी संजय उद्योग कैंप कार्यालय के समीप कोयला चोरों द्वारा बीसीसीएल अधिकारियों के साथ मारपीट मामले में शनिवार को बीसीसीएल प्रबंधन रेस हो गया है. कोयला चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर बरोरा एरिया प्रबंधन , सीआईएसएफ जवान एवं मधुबन पुलिस की संयुक्त टीम ने फुलारीटांड़ 7 पेंच के समीप सड़क किनारे चल रहे दो मुहाने को जैसेबी मशीन से डोजरिंग कर बंद कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार फुलारीटांड़ के समीप सड़क किनारे अवैध रूप से दो मुहाना खोलकर कोयला चोरी की सूचना मिलने पर कारवाई की गयी है. अवैध मुहाने को डोजरिंग कर बंद करा दिया गया है. उन्होंने कहा कि हर हाल में कोयला चोरी पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा।आगे भी सभी अवैध माइंस को भराई की जायेगी वही टीम द्वारा अवैध मुहाने को भराई के बाद कोयला तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।