Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
टुंडी प्रखंड के अंतर्गत कदेयां गाँव मे एक गंभीर मामला का भंडाफोड़ जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की संतोष चौरसिया नामक व्यक्ति द्वारा खनन पट्टा लिया गया है जिसका सर्वे सरकारी अमीन और हल्का कर्मचारी द्वारा नियमों को ताक पर रख कर किया गया है, ग्रामीणों का कहना है की जिस जगह ये खनन किया जा रहा था उससे महज 150 मीटर की दूरी पर स्कूल है, 700 मीटर की दूरी पर लोगों के घर है, गोसाला है, और नदी है जिसे मिट्टी से भर दिया जा रहा है जिससे जानवरों का पीने का पानी छीन लिया जा रहा है, इतने सारे गंभीर विषयों को और नियमो को ताक मे रख कर संतोष चौरसिया द्वारा 20 फीट से जादा बोरिंग कर हेवी ब्लास्टिंग किया जा रहा है, इससे लोगों की जान माल का क्षति हो सकता है। आज इससे आक्रोशित लोगों ने विरोध करके कार्य को रोक दिया है। लेकिन इससे लोगों मे काफी रोस है की इसका सर्वे मे सरकारी कर्मचारियों के मिलीभगत से गलत किया गया है।
इस घटना को लेकर लोगों अंचल अधिकारी को आवेदन लिखा है, और जल्द से जल्द कार्य को बंद करने का आग्रह किया है,और इस जिला स्तरीय जाँच कराने का माँग किया।
टुंडी
रिपोर्ट :- बलराम भंडारी