Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कतरास एक मिथुन वो है जो किसी समय फ़िल्मी पर्दे में अपने शानदार अभिनय से करोड़ों लोगों के दिल मे बसा करते थे और एक फेयर लवली मिथुन बाघमारा में है लेकिन उसे कोई नृत्य नही आता है। फिर भी स्थानीय पुलिस प्रशासन, सीआईएसएफ और बीसीसीएल को अपने काले हीरे का काला जादू का दिखाकर अपनी ओर आकर्षित करता रहता है।
दरअसल मैं अवैध कोयला कारोबार का बात कर रहा हूँ। बाघमारा थाना अंतर्गत BCCL ब्लॉक 2 के जमुनिया नदी किनारे से भारी मात्रा में अवैध कोयला का खनन किया जा रहा है। हर रोज 5 से 10 गाड़ी अवैध कोयला की तस्करी हो रही है। स्थानीय पुलिस, बीसीसीएल और सीआईएसएफ मामले में अब तक अनजान बने हुए हैं। वहीं लोगों के अनुसार स्थानीय पुलिस प्रशासन, सीआईएसएफ और बीसीसीएल के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के मिलीभगत से यह धंधा पिछले कई महीने से फल फूल रहा है। सूत्र बताते हैं कि कोई फेयर एंड लवली मिथुन इस अवैध कारोबार का मास्टरमाइंड है। मुख्य सरगना फेयर लवली मिथुन अपने इस काले हीरे के काले कारोबार से कम समय मे ही अपनी संपत्ति में कई गुना इजाफा कर चुके हैं। जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के द्वारा फेयर लवली मिथुन पर कार्रवाई क्यों नही की जा रही है यह बात लोगों के मन मे तरह तरह के सवाल खड़ा कर रहा है। वहीं जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक ने अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए सभी थानेदारों को सख्त निर्देश दे रखा है। बावजूद उसके बाघमारा थाना अंतर्गत कई जगहों पर धड़ल्ले से अवैध कोयला कारोबार चल रहा है। देखना है कि फेयर एंड लवली मिथुन के काले साम्रज्य पर कब कार्रवाई होती है।