Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शेख गुड्डू खरखरी हिलटॉप कंपनी जीएम से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान मारने की धमकी दिया था
धनबाद:-खरखरी कोलियरी में हिलटॉप कंपनी प्रबंधन से रंगदारी पाँच लाख रुपया मांगने के मामले में मधुबन पुलिस ने खरखरी बस्ती के कांग्रेस नेता शेख गुड्डू को बोकारो से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शेख गुड्डू एक माह पूर्व ही धर्माबांध बस्ती के एक युवक से रंगदारी के मामले में से जमानत पर जेल से छूट कर बाहर आया था। शेख गुड्डू के खिलाफ बाघमारा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के कई थानों में आपराधिक केस दर्ज है।इस संबंध में मधुबन थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि शेख गुड्डू को हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।थाना क्षेत्र के अन्य आपराधिक तत्वों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। उसके लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।