युगल प्रेमी हुए फरार , दो समुदाय के बीच बनी तनाव की स्थिति, गांव में पुलिस बल तैनात

युगल प्रेमी हुए फरार , दो समुदाय के बीच बनी तनाव की स्थिति, गांव में पुलिस बल तैनात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : निरसा थानां क्षेत्र के भुरकुंडा गांव के युगल प्रेमी के फरार होने से दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुये गांव में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं । निरसा पुलिस ने लड़के के पिता और भाई को हिरासत में लेकर जानकारी प्राप्त कर रही है कि फरार युगल प्रेमी कंहा हो सकते हैं । वैसे पुलिस अपने स्तर से सम्भावित ठिकानों पर छापामार कर रही है । दूसरी ओर दूसरे पक्ष के लोंगों का कहना है कि पुलिस अविलम्ब लड़की को बरामद करें और युवक पर कठोर करवाई करे । दूसरे पक्ष के लोग घटनां से काफी आक्रोश में हैं ।
सम्पर्क करने पर निरसा थानां प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार
शर्मा ने सिटी लाइव को बताया कि फरार युगल प्रेमी एक ही गांव के हैं और दोनों का घर साइड बाई साइड है यानी चंद कदम की दूरी पर । उन्होंने कहा कि दो साल से दोनों में प्रेम सम्बन्ध है । दोनों बालिग है । लड़की का उम्र 23 साल और लड़के का उम्र 25 साल है । दोनों के प्रेम सम्बन्धों की जानकारी दोनों परिवार के लोंगों को पहले से ही थी । कल मौका देख फरार हो गए ।
थानां प्रभारी ने कहा कि युगल प्रेमी की बरामदगी के लिये सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है । लड़के के पिता और उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । पुलिस अपने स्तर से हर सम्भव करवाई कर रही है , गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि 24 घण्टे में युगल प्रेमी के फरार होने का यह आठवां केस है ।।
सात बरामद कर लिए गए । उन्होंने कहा कि यह भी बरामद कर लिए जाएंगे । पुलिस की करवाई पर भरोसा रखना होगा ।

About Author

error: Content is protected !!