पुलिस मुठभेड़ में आठ नक्सली मारा गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बोकारो – लुगूबुरु पहाड़ में एंटी नक्सल ऑपरेश में एक करोड़ के इनामी नक्सली सेंट्रल कमेटी मेंबर विवेक उर्फ प्रयाग मांझी के दो महिला समेत आठ नक्सलिय को मार गिराया गया है। साथ ही इंसास एसएलआर समेत 14 विध्वंसक हथियार बरामद किए गए हैं।
एडीजी ने कहा कि विवेक के साथ 8 नक्सलियों की मौत झारखंड में नक्सलवाद के खात्मे को दर्शाता है।
14 हथियार बरामद
मुठभेड़ में 4 इंसास राइफल, एक एसएलआर राइफल, एक सिक्सर समेत कुल 14 हथियार बरामद किया है।
आठ मृत नक्सलियों की पहचान
1. विवेक उर्फ प्रयाग मांझी (केंद्रीय कमेटी सदस्य) एक करोड़ इनामी
2. अरविंद यादव (स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य जमुई, बिहार में तीन लाख का इनाम )
3. साहब राम मांझी (जोनल कमेटी मेंबर) 10 लाख इनामी
4. गंगाराम मांझी, गिरिडीह।
5. महेश, गिरिडीह।
6. तालों दी, गिरिडीह।
7. महेश मांझी, गिरिडीह।
8. रंजू मांझी, गिरिडीह।
मृत आठ नक्सली पर 193 केस दर्ज
प्रयाग उर्फ विवेक पर 37, अरविंद यादव पर 85, साहेब राम मांझी पर 45, गंगाराम मांझी पर 20, महेश पर चार, तालों दी पर एक, महेश मांझी रंजू मांझी पर एक कांड राज्य के अलग अलग थाने में अंकित है.