महुदा थाना क्षेत्र के तेलमोचो टी वाटिका के पीछे चल रहा है अवैध लोहा का कारोबार.इस लोहा के कारोबार में क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लोहे को कटिंग एवं ट्रांसफार्मर को खोल कर बेच दिया जा रहा है, दिन के उजाले में तीन पहिए ठेले से बीसीसीएल के अवैध लोहा कटिंग कर मुख्य सड़क पर ले जाते देखे जा रहे हैं, दिनभर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है नहीं आ रहा है नजर, इधर क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों अवैध लोहा के कारोबार क्षेत्र में डीपू खोल देने से क्षेत्र के बंद पड़े बीसीसीएल के बंद चानक में पड़े हुए लोहा को गैस कटिंग से कटिंग कर उक्त स्थल पर खपाया जा रहा है, यहां तक की बीसीसीएल के ट्रांसफार्मर को भी क्षतिग्रस्त कर उसका क्वायल बेचा जा रहा है, जिससे बीसीसीएल कॉलोनी आदि क्षेत्रों में लोग अंधेरे में रहना मजबूर हो गए हैं, तेलमोचो टी वाटिका के पीछे से हर दिन निकलता है एक ट्रक अवैध लोहा*
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!