11 हजार वोल्ट ने ले ली जान

पेड़ पर दौड़ रही थी 11 हजार वोल्ट की लाइन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीणों की शिकायतें अनसुनी

हजारीबाग के चौपारण में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को लोहे के पोल की जगह सूखे पेड़ पर बांध दिया गया, और इस ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ ने एक मजदूर की जान ले ली। घटना चौपारण के चोरदाहा पंचायत स्थित महानेटांड गांव की है, जहां लाइन बिछाने के काम के दौरान एक बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान भदेल निवासी मोहम्मद अख्तर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, हाईटेंशन लाइन की मरम्मती का काम चल रहा था, और इसी दौरान करंट की चपेट में आकर अख्तर बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता राजदेव यादव और विकास यादव अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही पर कड़ा ऐतराज़ जताया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

पेड़ पर दौड़ रही थी 11 हजार वोल्ट की लाइन

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस जगह लाइन बिछाई गई थी, वहां लोहे या सीमेंट के पोल की बजाय एक सूखे पेड़ को ही पोल बना दिया गया था। उसी पेड़ पर इंसुलेटर लगाकर हाईटेंशन लाइन दौड़ा दी गई थी।

ग्रामीणों की शिकायतें अनसुनी

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस अव्यवस्था की शिकायत बिजली विभाग से की, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।

About Author

error: Content is protected !!