रांची : झारखंड में भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो 19 और 20 अप्रैल को रांची के नामकुम स्थित खोजा टोली आर्मी मैदान में होने जा रहा है। यह एयर शो झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक और रोमांचक अवसर है। सूर्यकिरण एक्रोबैटिक टीम अपने शानदार हवाई करतबों से आसमान में जादू बिखेरेगी। यह शो सुबह 9:45 से 10:45 बजे तक दोनों दिन एक-एक घंटे के लिए आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को दी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्य कार्यक्रम से पहले 17 अप्रैल को एयर शो का फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर वायुसेना की टीम ने जिला प्रशासन को सभी आवश्यक तैयारियों से अवगत कराया है। रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने वायुसेना अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग देगा. इस एयर शो के प्रचार-प्रसार, तकनीकी सहयोग और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।