जमशेदपुर पुलिस ने नशीली दवाओं की बड़ी खेप के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : नशीली दवाइयों की तस्करी के क्षेत्र में जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस को नशीली दवाओं की बड़ी खेप के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जहां 475 विनसेरेक्स सिरप और 90 नाइट्रोसन टैबलेट बरामद किया है । सिटी एसपी शिवाशीष कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पकड़े गए युवकों के पास से 475 बोतल विनसेरेक्स कफ सिरप जो बैड है और 90 नाइट्रोसन टैबलेट बरामद की गई हैं। इन दवाओं का इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है, और खासकर आपराधिक प्रवृत्ति के युवक इसका उपयोग अपराध को अंजाम देने से पहले करते हैं।जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने कहा एस एस पी किशोर कौशल को सूचना मिली थी कि कुछ युवक खरकाई रोड से बिष्टुपुर के रीगल चौक की ओर एक सुपर स्प्लेंडर बाइक से नशीली दवाएं लेकर जा रहे हैं। इसी आधार पर बिष्टुपुर थाना पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की और दोनों युवकों को धर दबोचा। गिरफ्तार युवकों की पहचान बिहार के भोजपुर निवासी चंदन कुमार पांडे उर्फ अमित कुमार पांडे उर्फ नारायण और रवि रंजन चौधरी उर्फ विष्णु कुमार के रूप में हुई है। ये दोनों सरायकेला आरआईटी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। तलाशी के दौरान इनके पास से 115 शीशी सिरप और 90 टैबलेट बरामद हुए।पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी बिष्टुपुर के आर रोड पंच भवन स्थित शिव कोरियर सर्विस में यह माल सप्लाई करते थे। पुलिस ने जब वहां छापेमारी की तो और 360 बोतल विनसेरेक्स सिरप बरामद किया गया। बिष्टुपुर थाना प्रभारी के बयान पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!