पूर्वी टुंडी/धनबाद/झारखंड
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विधायक के द्वारा सेविका को मोबाइल ओर नायकी मांझी हड़ाम को पूजा की सामग्री वितरण किया गया।
धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा के उपस्थिति में नायकी मांझी हड़ाम को झारखंड सरकार की ओर से पूजा सामग्री का वितरण ओर सेविकाओं को मोबाइल का वितरण किया गया साथ ही बाल विकास परियोजना के तहत दो बच्चों का मुंह जुठी भी टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने अपने हाथों से अन्नप्रासन गोद भराई किया गया।साथ में सभी सेविका एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सविता कुमारी रहे शामिल। नायकी मांझी हड़ाम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पूजा का पूर्ण सामान नहीं मिला है।वर्तमान में 6 समान दिया गया बाकी 6 समान बाद में देने की बात कही गई है।वही सेविकाओं ने बताया कि मोबाइल मिलने से डिजिटल कार्य में काफी सहूलियत मिलेगी।
1. मथुरा प्रसाद एक्स महतो टुंडी विधायक
2.कुमारी संतोषी मोदक सेविका
3.रामेश्वर मरांडी नायकी मांझी हड़ाम
रिपोर्ट — रोहित मंडल