सिजुआ जीएम ने कनकनी में चल रहे अवैध माइंस पर चलाया बुलडोजर धंधेबाजों में मचा हड़कंप

सिजुआ जीएम ने कनकनी में चल रहे अवैध माइंस पर चलाया बुलडोजर धंधेबाजों में मचा हड़कंप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लगभग ढाई सौ मीटर रेडियस में फैले डिपु और माइंस पर बड़े पैमाने पर होता उत्खनन और निर्यात

लोयाबाद —लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी में लगभग ढाई सौ मीटर रेडियस के खेतिहर जमीन पर लगे गन्ने के खेत को रौंद कर धंधेबाजों ने चारों ओर से बाउंड्रीवाल किया फिर धरती के सीना को चीर कर उसमें अवैध माइंस खोला और धड़लले से प्रतिदिन दर्जनों ट्रक कोयला बाहर के मंडियों में भेज कर सरकार को भारी राजस्व का नुकसान पहुँचा रहा था जिसकी सूचना मिलते ही बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 5 के महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद और मुडीडीह कोलयरी के प्रोजेक्ट ऑफिसर गोपाल जी भारी संख्या में सीआईएसएफ जवानों के साथ कनकनी में स्थित उक्त माइंस पहुँचकर छापेमारी किया हलाकि धंधेबाजों की इनके आने की सूचना पूर्ब में ही मिल चुकी थी इसलिए सभी मज़दूर और धंधेबाज मौका देखकर भागने में सफल रहे,संग्रहित लगभग आधा दर्जन हाइवा कोयला को महाप्रबंधक के आदेश पर मुडीडीह कोलयरी भेजावाया गया ।
फिर लगभग 3 घंटे तक डोज़र से माइंस की भराई करवाई गयी मौके पर भारी मात्रा में सीआईएसएफ बल लोयाबाद पुलिस और जोगता थाना के पुलिसबल भी मौजूद थी

वही सिजुआ महाप्रबंधक और लोयाबाद थाना प्रभारी इस छापेमारी के बारे में कुछ बोलने से कतरा रहे है

About Author

error: Content is protected !!