धनबाद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने मंगलवार की रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदा हाइवा जब्त किया है।
इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात खान निरीक्षक श्री सुमित प्रसाद, श्री बसंत उरांव तथा आवंटित पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से साहेबगंज मोड़ के पास जांच अभियान चलाया गया।
जांच के क्रम में पूर्वी टुंडी की ओर से आ रहे हाइवा जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 05 सी.जे. 0524 है, को रोका गया। जांच के क्रम में हाइवा पर अवैध बालू लदा मिला।
हाइवा को जब्त कर गोविंदपुर थाना में एफआइआर दर्ज की गई है।