पुर्वी टुंडी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी क्षेत्र के पांडुआ बेजडा़ गांव में पंच दिवसीय श्री श्री 1008 हनुमंत यज्ञ की हुआ आयोजन। इस आयोजन में बडा़कर नदी बेजडा़ घाट से यज्ञ आचार्य संजय पाण्डेय पुरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर भव्य कलश यात्रा निकाली गई इस अवसर पर लगभग आठ हजार भक्त हुए शामिल। बेंजडा़ घाट से कलश में पवित्र जल भर कर महिला एवं युवतियों ने जय श्री राम के नारे के साथ पूरा पुर्वी टुंडी भक्ति मय कर दीए और दो किलोमीटर पथ यात्रा कर हनुमान मंदिर पांडुआ यज्ञ स्थल तक कलश स्थापित किया गया।आज शाम से यज्ञ आहुत आचार्य के द्वारा किया जाएगा जो पांच दिनों तक चलेगी साथ भक्ति मय कार्यक्रम का भी अनुष्ठान रखा गया। सुरक्षा के जिम्मेदारी पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी रवि कुमार के दिशा निर्देश में बहुत ही अच्छा रहा यज्ञ के अंतिम दिन पल्लवी झा का जागरण का कार्यक्रम रखा गया है। मौके पर उपस्थित यज्ञ समिति के अध्यक्ष संतलाल बाबा समिति के सचिव काजल कुमार अजित मिश्रा नरेश महतो बिरजू मंडल संतोष महतो समीर साव शीतल पाल प्रताप यादव संतोष राय शंकर दा गौतम मंडल प्रकाश महतो वंदना देवी बबिता देवी सहित कई गणमान्य मौजूद थे
रिपोर्ट रोहित मंडल