हनुमान मंदिर पांडुआ बेजडा़ प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा तीन दिवसीय किया आयोजित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

धनबाद जिले के पुर्वी टुंडी क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर, पांडुआ बेजड़ा गांव में तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजित किया गया है। इस अवसर मे शामिल रहे पूर्वी टुंडी के थाना प्रभारी रवि कुमार अपने पुलिस के साथ कई दिशा निर्देश दिए गए जिसमें बताया गया की रोड के किनारे कोई वाहन खड़ा ना करें जिसे रास्ते में आने-जाने किसी को कठिनाई का सामना करना ना पड़े और जो भी यज्ञ कमेटी की ओर से वालंटियर चुने गए हैं वह अपना दायित्व सही तरीके से पालन करें जो समस्या हो पुलिस प्रशासन आप लोग के साथ हैं श्रीमद् भागवत कथा का आज पहला दिन है, जिसमें विभिन्न गांवों से आए भक्तों को सुरक्षा व्यवस्था में रखें ताकि कई तरह का बाधा उत्पन्न ना हो भाग लिए श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत कथा का आनंद लिया श्रीमद् भागवत कथा एक पवित्र और महत्वपूर्ण हिंदू ग्रंथ है, जिसमें भगवान कृष्ण की जीवन गाथा और भक्ति का वर्णन किया गया है। यह ग्रंथ हिंदू धर्म के 18 पुराणों में से एक है और इसकी रचना वेद व्यास द्वारा की गई है।इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आए भक्तों ने भाग लिया और श्रीमद् भागवत कथा का आनंद लिया। उन्होंने झूमते जयकारे लगाते हुए कथा का आनंद लिया। यह आयोजन हनुमान मंदिर में किया गया है, जो पांडुआ बेजड़ा गांव में स्थित है श्रीमद् भागवत कथा के पाठ और श्रवण से कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं श्रीमद् भागवत कथा से आध्यात्मिक ज्ञान और समझ बढ़ती है भक्ति भाव कथा के माध्यम से भगवान कृष्ण की भक्ति और प्रेम का अनुभव किया जा सकता है। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मानसिक शांति और संतुष्टि मिलती है कार्यक्रम में उपस्थित यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष संतलाल बाबा सचिव काजल कुमार नरेश महतो बिरजू मंडल पप्पू मंडल संतोष महतो प्रताप यादव दिलीप कुमार मनोज कुमार शीतल पाल सहित विभिन्न गांव से आए कार्यकर्ता रहे शामिल

पुर्वी टुंडी

रिपोर्ट रोहित मंडल

About Author

error: Content is protected !!