धनबाद में 518 करोड़ की लागत से पांच जगहों पर बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नमामि गंगे मिशन के तहत दामोदर नदी को प्रदूषण मुक्त करने की है योजना
धनबाद : नमामि गंगे मिशन के तहत दामोदर नदी को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से धनबाद जिले के पांच जगहों पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। दो चरण में इस पर काम होना है। पहले चरण में 518 करोड़ की लागत से पांच ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे।
परियोजना के उद्देश्य और महत्व:
इस परियोजना के तहत दामोदर नदी और आसपास इलाकों का विकास किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षित भी किया जाएगा। प्लांट के लिए चिन्हित जगहों में कुछ रैयती भूखंड है। इसके लिए 45.5 करोड़ की मुआवजा राशि का निर्धारण किया गया है। परियोजना के तहत सात जगहों पर इंटरसेप्शन डायवर्सन का निर्माण किया जाएगा। इसके माध्यम से शहर के नाला के पानी को प्रेशर से प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। प्लांट निर्माण कराने का जिम्मा विश्वराज इनवायरनमेंट प्रा लि को मिला है। प्लांट के लिए चिन्हित जगहों की भौगोलिक सर्वे का काम कंपनी ने शुरू कर दिया है।