टुंडी में होगा भ्रष्टाचार का उजागर, कटनिया पंचायत के पतरो गाँव मे 100 मीटर के PCC रोड का निर्माण मे गड़बड़ी किया जा रहा है। सिर्फ डस्ट बिछाकर उसके उपर सीमेंट का ढलाई किया जा रहा है । जिस जगह ये रोड का निर्माण किया जा रहा बरवाअड्डा – टुंडी मार्ग मे पड़ता है जिस रोड के नजदीक से होते हुए सभी टुंडी ब्लॉक के कर्मचारी रोज जाते है BDO साहब ,JE साहब गुजरते है लेकिन किसी को कोई मतलब नहीं है। ठेकेदार जैसे तैसे कार्य को पुरा कर देता है। खुल्ला
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भ्रष्टाचार का खेल टुंडी मे बहुत जगह चल रहा है। सभी को कमिशन मिलता है जिसके वजह से बिना कोई परेशानी के इस तरह की योजना को गलत तरीके से पुरा किया जा रहा है। टुंडी ब्लॉक के सहायक अभियंता के द्वारा बिना निरीक्षण, बिना उनके उपस्तिथि के निर्माण कार्य को पुरा कर दिया जाता है ,जो कि जांच का विषय है।