कुमारधुबी स्टेशन के पास पुरानी रंजीश को ले भुजाली मारकर युवक की निर्मम हत्या
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चिरकुंडा : एक ओर लोग रामनवमी की धूम में व्यस्त थे। वहीं दूसरी ओर चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कुमारधुबी स्टेशन में नवनिर्मित भवन के पीछे कुछ लोगों ने 35 वर्षीय कुंदन रवानी नामक युवक को भुजाली से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सूचना पाकर चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले गए। जहां घायल का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम एनसीएच भेज दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। हालांकि इस मामले पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। वहीं पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी हैं। वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात कर दी है। पुलिस का कहना है कि रांची से फारेसिंक टीम को बुलाया गया है। वहीं पुलिस का मानना है कि यह हत्या पुरानी रंजीश का परिणाम है। चिरकुंडा थाना प्रभारी का कहना है कि कुंदन रवानी 2015 में वहीं के रहने वाले रंजीत महतो की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उस ममले कुंदन सात वर्ष की सजा काटकर वापस आया था। जेल से छुटकर आने के बाद कुंदन धनबाद में रहता था। रामनवमी को लेकर वह बीते कल कुमारधुबी आया था। जहां खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया था।वह अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर खा पी रहा था। इसी बीच कुछ लोगों ने भुजाली से उसके शरीर के कई स्थानों पर वार कर दिया। खासकर वैसे जगहों पर वार किया गया है। जहां शरीर के नस का सीधा संपर्क था। जैसे दोनों पैर के नीचले हिस्से पर, हाथ की कलाई तथा गर्दन पर वार किया गया था। वहीं चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय का मानना है कि हत्या पुरानी रंजीश के कारण हुआ है। हत्य के बाद रंजीत महतो का पूरा परिवार फरार है।उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में मृतक कुंदन के हाथों रंजीत महतो की हत्या हो गई थी। उसके बाद वह करीब दो वर्षो तक फरार था। बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी। सात आठ वर्षो के बाद वह जेल से छुटकर आया था। उसके बाद से वह धनबाद में रह रहा था। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं। वहीं लोगों का कहना है कि उसका परिवार कुमारधुबी स्टेशन स्थित झोपड़पट्टी में रहता था। पांच माह पूर्व रेवले द्वारा झोपड़पट्टी को तोड़कर सभी को हटा दिया। उसके बाद मृतक की पत्नी व तीन बेटी फिलहाल बंगाल में रहती है। मृतक की एक बेटी 12 वर्ष,10वर्ष,व तीसरी बेटी 8 वर्ष की बताई जाती है।