मधुबन थाना क्षेत्र में रामनवमी पर अखाड़ों में उमड़े जन सैलाब।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मधुबन थाना क्षेत्र के खरखरी नवागढ़ सिनीडीह आदि स्थानों पर रामनवमी के अवसर पर भव्य आखाड़े के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। भारी भीड़ में जय श्री राम के नारे लगाते हुए शोभा यात्रा कई स्थानों का भ्रमण किया । इस मौके पर झाकियों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। अखाड़े में युवक युवतियों के द्वारा एक से बढ़कर एक करतव की प्रस्तुति ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। इस मौके पर मधुबन पुलिस मौजूद रही।