रामनवमी के अवसर पर आज पूरे विधि विधान से दलूडीह और राजगंज बजरंगबली दल के द्वारा रामनवमी का पर्व मनाया गया, और फिर अलग अलग भव्य अखाड़ा जुलूस शांतिमय माहौल में निकाला गया , जिसे सभी समुदाय के लोगों का समर्थन मिला,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राजगंज दल से प्रमोद चौरसिया, अजय दे, संदीप अग्रवाल, एवं दलूडीह दल से टिंकु शर्मा, हरि शर्मा, महेश शर्मा एवं अन्य लोगों ने जूलूस का नेतृत्व किया ,इसमें दोनों तरफ से काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए , श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था पुरुष ,महिलाएं ,बच्चे एवं बच्चियों ने अपने-अपनी कला का प्रदर्शन किया, खास कर बच्चियां झांसी की रानी के रूप में अलग उत्साहित लग रही थी, राजगंज अखाड़ा दल अपने समूह के साथ दलूडीह पुल के पास पहुंचा इधर दलूडीह अखाड़ा दल भी पुल के पास पहुंचा, दोनों दल के लोगों ने एक दूसरे का फूल माला से स्वागत किया और गले मिलकर एक दूसरे को रामनवमी की बधाई दी , भगवा पताका और भगवा झंडे से राजगंज पट गया,इस दौरान जय श्री राम के नारे से पूरा माहौल भगवामय हो गया,
भगवा रंग के माहौल के बीच प्रशासन ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया, दलूडीह अखाड़ा दल द्वारा प्रशासन को भगवा गमछा भेंट किया गया
समाजसेवी लोगों द्वारा शरबत, पानी की भी व्यवस्था की गई थी, इस दौरान भरत शर्मा, शिवम् शर्मा एवं अन्य मौजूद थे
रिपोर्ट
अजय शर्मा ✍️