पानी पीने के लिए उठा मृत युवक,पानी पीकर फिर चला गया मौत की आगोश में

पानी पीने के लिए उठा मृत युवक,पानी पीकर फिर चला गया मौत की आगोश में

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : लोयाबाद में रविवार की शाम एक अजीबो गरीब घटना घटित हुई,जहां लोगों का कहना है कि विधाता के विधान के आगे सारा विज्ञान फेल है.

कुछ ऐसा ही घटना घटित हुई लोयाबाद के गड़ेरिया प्रमाणिक टोला में जहां रविवार की शाम राहुल अपने घर में कुलर की मरम्मती कर रहा था.

इस दौरान उसे अचानक करंट लग जाने से वह बिहोश हो गया आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया,जिसके बाद परिजनों में चीत्कार मच गया.

युवक को घर लाया गया इसी बीच परिजनों ने उसे घर लाने पर देखा कि उसकी सांसे चलने लगी जिसके बाद लोगों द्वारा उसकी छाती दबाई गई,जिसके बाद युवक ने आंखे खोली.

जिसके बाद युवक ने पानी मांगकर पानी पिया तथा वह फिर सो गया,परिजन उसे आनन फानन में फिर चिकित्सक पास ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे एक बार फिर से मृत घोषित कर दिया.

वहीं क्षेत्र में एक युवक की दो बार मृत्यु होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है,युवक की मृत्यु के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

About Author

error: Content is protected !!