बोकारो में बंद का दिखा असर, आक्रोशित लोगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़, वीरान रही सड़कें

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो में गुरुवार को विस्थापित अप्रेंटिस संघ पर हुई लाठी चार्ज के बाद हुई मौत पर बवाल बढ़ गया है. जिसके बाद बोकारो बंद की घोषणा की. शुक्रवार सुबह से ही इसका असर जिले में दिखने लगा है.

बोकारो स्टील प्लांट के सभी गेट को बंद कर दिया गया है. कई प्रमुख सड़कों को लोगों ने जाम लगा दिया है. आक्रोशितों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया है. बंद का समर्थन कर रहे लोगों में बीएसएल के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है.

बोकारो के नया मोड़ से नहीं खुली कोई बस

वहीं, बोकारो के नया मोड़ से कोई भी बस नहीं खुली. उकरीद मोड़ के पास मुख्य सड़क पर इधर-उधर वाहन लगाकर रोड को ब्लॉक कर दिया गया है. सड़कें वीरान पड़ी है. दूसरी तरफ बंद के मद्देनजर जगह जगह भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

About Author

error: Content is protected !!