रामनवमी शांति पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन बीडीओ,सीओ एवं थानां प्रभारी ने अखाड़ा कमिटी के साथ किया बैठक

रामनवमी शांति पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन चौकस है, ,बीडीओ,सीओ एवं थानां प्रभारी ने अखाड़ा कमिटी के साथ बैठक कर जिला से जारी निर्देशों से अवगत कराया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरसा : प्रशासन रामनवमी को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये कृतसंकल्पित है । जिला प्रशासन ने जारी किया है निर्देश । इसी के आलोक में निरसा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी इंदरलाल ओहदार,अंचलाधिकारी रमेश रविदास,
निरसा थानां प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा ने निरसा बजरंगबली मंदिर के अखाड़ा कमिटी के साथ बैठक कर स्थिति की जानकारी ली तथा रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत, अनुपालन की बात कही। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से उपस्थित अधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर शिवकुमार दारुका, बृजेंद्र गोस्वामी,वीरेंद्र तिवारी, मल्लेश्वरी यादव ,तुलसी साव,अशोक साव,मुरली अग्रवाल,योगेंद्र यादव, मधुरेंद्र गोस्वामी,कन्हैया लाल वर्मा, ननकी प्रसाद, रविंद्र मिश्रा,किशोर गुप्ता,पप्पू यादव, अरुण वर्मा, कर्मवीर यादव, छोटू यादव, विकास यादव, सहित बड़ी संख्या मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित थे।

About Author

error: Content is protected !!