हर महीने के 2 तारीख को 2 यूनिट रक्तदान-माहादान करते ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद- 2 अक्टूबर 2020 गांधी जयंती को ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स टीम के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल एवं ह्यूमैनिटी टीम के सदस्यों ने धनबाद के ब्लड बेंको में रक्त की कमी एवं ज़रूरत मंदो का ख़याल रखते हुए हर महीने के 2 तारीख को 2 यूनिट ब्लड डोनेट करने का संकल्प का लगातार पहल करते हुए आज 2 अप्रैल 2025 को 2 यूनिट रक्तदान शहीद निर्मल महतो मेमोरियल कॉलेज हॉस्पिटल ब्लड बैंक , धनबाद में ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स टीम के सक्रिय सदस्य काकों निवासी मनोज मंडल एवं विशाल मंडल के साथ पहुँच कर मुहिम को सफल बनाते हुए 2 यूनिट रक्तदान-महादान किया।
मोके पर ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स टीम के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल, केंद्रीय सदस्य शाशा मंडल, राजीव कुमार ब्लड बैंक के टेक्नीशियन संजीव तुरी, अशोक शर्मा एवं अन्य मौजूद थे।
ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल ने कहा मुहिम आगे भी जारी रहेगा।