धनबाद रेल मंडल: माला ढुलाई में देशभर में पहला स्थान, यात्री सुविधाओं में भी आगे,

धनबाद रेल मंडल: माला ढुलाई में देशभर में पहला स्थान, यात्री सुविधाओं में भी आगे, जल्द 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रप्तार में ट्रायल की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद रेल मंडल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए माला ढुलाई के मामले में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। धनबाद मंडर के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि धनबाद मंडल यात्री सुविधा और माल ढुलाई दोनों में अब भी पहले स्थान पर बना हुआ है। वही धनबाद से मुंबई की सीधी ट्रेन की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। सीधी ट्रेन जल्द ही यात्रियों के लिए शुरू होगी, जिससे धनबाद और मुंबई के बीच यात्रा करने वालों को बड़ी सुविधा मिलेगी। डीआरएम ने बताया कि इस वर्ष धनबाद मंडल ने 12 प्रतिशत लोडिंग लक्ष्य को पूरा किया है। साथ ही, 30 हजार करोड़ रुपये की कमाई के लक्ष्य में से 26 हजार करोड़ रुपये की कमाई बीते वित्तीय वर्ष में की गई है, जो धनबाद मंडल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।वही डीआरएम ने कहा धनबाद रेल मंडल में 15 स्टेशनों को आधुनिक बनाने के लिए ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत कार्य चल रहा है। इनमें कतरास स्टेशन भी शामिल है, जिसे जल्द ही पूरी तरह विकसित कर लिया जाएगा। वही रेलवे में ट्रेन की गति बढ़ाने के लिए कार्य चल रहा जल्द ही 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाने की तैयारी की जा रही है। इस दिशा में ट्रायल की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है। वही गढ़वा में रेलवे ओवर रेल (ROR) का काम तेजी से चल रहा है और इसे जल्द पूरा करने की योजना है। इससे स्थानीय रेल यातायात को और अधिक सुगम बनाया जा सकेगा।

 

About Author

error: Content is protected !!