एसडीएम के नेतृत्व में खनन पदाधिकारियों ने चिरकुंडा क्षेत्र में अवैध कोला लदा एक ट्रक जब्त किया

एसडीएम के नेतृत्व में खनन पदाधिकारियों ने चिरकुंडा क्षेत्र में अवैध कोला लदा एक ट्रक जब्त किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चिरकुंडा : शनिवार को धनबाद एसडीएम के नेतृत्व में खनन विभाग के अधिकारियों ने एक ट्रक में लदा 30 टन अवैध कोयला जब्त किया। इस कार्रवाई से अवैध कोयला व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया है। बताया जाता है। इस अवैध कोयला को कुमारधुबी क्षेत्र के ईंट भट्ठों में खपाया जाता था।अवैध कोयला लदे ट्रक को चिरकुंडा थाना के हवाले कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, यह अवैध कोयला कारोबार काफी समय से चल रहा था। कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के राय और यादव नामक व्यक्ति की इस धंधे में संलिप्तता है। ये लोग इको पार्क और कारगिल बूटबाड़ी जैसे स्थानों से अवैध रूप से कोयला लाकर खुदिया नदी के पास स्थित भट्टों तक पहुंचाते थे। एसडीएम ने कहा कि संलिप्त लोगों पर कड़ी होगी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि एसडीए को गुप्त सूचना मिली कि चिरकुंडा क्षेत्र में काफी दिनों से अवैध कोयला का धंधा चल रहा था। तभी धनबाद एसडीएम ने एक टीम गठित कर चिरकुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान जब्त किए गए ट्रक और कोयले को चिरकुंडा थाना लाया गया है, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। धनबाद एसडीएम ने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों के माध्यम से अवैध कोयला व्यापार पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के साथ मिलकर इस व्यापार में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है। वहीं लोगों में इस बात की चर्चा है कि इस अवैध कोले के धंधे की सूचना एसडीएम धनबाद को मिल गई। लेकिन कुमारधुबी व चिरकुंडा पुलिस को इसकी जानकारी नहीं होना यह समझ के परे है।

About Author

error: Content is protected !!