राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर में सोमवार की रात 10:00 बजे चोलाराम महतो के पुत्र राहुल कुमार महतो उम्र 19 वर्ष ने अपने घर के दो तल्ला रूम के बाहर गली में कुंडी के सहारे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उक्त घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक डोमनपुर का रहने वाला है, घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन ने जाकर देखा कि उनके पुत्र राहुल कुमार महतो रूम के गली में कुंडी के सहारे फंदे से लटका हुआ है,
इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों ने राजगंज थाना को दी
पुलिस मौके पर पहुंच अनुसंधान कर शव को अपने कब्जे में ले लिया एवं पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया
मृतक तीन भाई थे यह सबसे छोटा बताया जाता है , परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,मृतक बजाज शोरूम में कार्य करता था
अजय शर्मा