NH गोविंदपुर बाजार में 4 गाड़ियों की आपस मे हुई टक्कर, 7 लोग घायल 1 की मौत

धनबाद : गोविंदपुर : 4 गाड़ियां आपस में टकरा गई जिसमें दुर्घटना में लगभग 7 लोग घायल और एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई बता दे कि गोविंदपुर में आज ये पहली घटना नहीं इससे पहले भी कई लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके है । लेकिन जिला प्रशासन इस दुर्घटना में लगाम लगाने में पूरी तरह असफल नजर आ रही है गोविंदपुर में प्रशासन द्वारा स्थाई रूप से ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नहीं हो रही है । गोविंदपुर जाम यहां नहीं बल्कि दिल्ली में परिवहन नितिन गडकरी तक को इसकी सूचना है लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है और गोविंदपुर के मासूम लोग लगातार मौत का शिकार हो रहे है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!