बरवाअड्डा में बाइक के धक्के से चंद्रपुरा के गार्ड की मौत

बरवाअड्डा में बाइक के धक्के से चंद्रपुरा के गार्ड की मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : बरवाअड्डा थाना अंतर्गत बड़ा पिछड़ी पंचायत स्थित भूमि अर्थमुअवर प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत 54 वर्षीय गार्ड कैशो रविदास की मौत गार्ड रूम में हो गई। घटना की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहूंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के एसएनएमएम सीएच धनबाद भेज दिया।
कैशो रविदास विगत लगभग तीन -चार माह से भूमिअर्थमुअवर प्राइवेट लिमिटेड बड़ा पिछड़ी में गार्ड का काम करता था। इस कैशो चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो गांव निवासी थे। सूचना पर परिजन पहूंचे और भूमिअर्थमुअवर कंपनी से मुआवजा की मांग करने लगे। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि आशुतोष रजक ने बताया कि बुधवार देर शाम कैसो रविदास कंपनी के गेट के लघुशंका के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान बाइक संख्या जेएच 10 आर 8165 ने जोरदार धक्का मार दिया। घटना में गार्ड कैशो रविदास गंभीर रूप से घायल हो गए। मुखिया प्रतिनिधि आशुतोष रजक एवं स्थानीय लोगों ने बाइक पकड़ लिया। लेकिन बाइक सवार भाग निकला। स्थानीय लोग एवं कंपनी के लोगों ने घायल इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से इलाज कराकर लाया गया। इसके बाद कैशो रात को गार्ड रूम में सो गया। सुबह-सुबह कंपनी के अन्य कर्मियों ने कैशो को जगाने गया तो देखा कि कैशो कि मृत्यु हो चुकी है। कंपनी इस संबंध में कंपनी के कर्मियों ने घटना की सूचना परिजन, स्थानीय मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं बरवाअड्डा पुलिस को दी। सूचना पर मुखिया यशोदा देवी के प्रतिनिधि आशुतोष रजक, पंसस मुरारी चौधरी एवं बरवाअड्डा पुलिस पहुंची।

About Author

error: Content is protected !!