आज के पेट्रोल-डीजल दाम : पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस…जानें अपने शहर का रेट

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Petrol-Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 21 मार्च को भी ईंधन के दाम स्थिर रहे, जिससे आम जनता को किसी भी तरह की राहत नहीं मिली. सरकारी तेल कंपनियां रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट करती हैं, लेकिन बीते कुछ महीनों से इनकी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम इस प्रकार हैं-

दिल्ली – पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62

मुंबई – पेट्रोल ₹103.44 | डीजल ₹89.97

कोलकाता – पेट्रोल ₹103.94 | डीजल ₹90.76

चेन्नई – पेट्रोल ₹100.85 | डीजल ₹92.44

बेंगलुरु – पेट्रोल ₹102.86 | डीजल ₹88.94

लखनऊ – पेट्रोल ₹94.65 | डीजल ₹87.76

नोएडा – पेट्रोल ₹94.87 | डीजल ₹88.01

गुरुग्राम – पेट्रोल ₹95.19 | डीजल ₹88.05

चंडीगढ़ – पेट्रोल ₹94.24 | डीजल ₹82.40

पटना – पेट्रोल ₹105.18 | डीजल ₹92.04

पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं?

बताते चले कि भारत में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियां ईंधन की कीमतों को तय करती हैं. ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों, रुपये-डॉलर विनिमय दर और टैक्स जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए कीमतों में बदलाव करती हैं. आखिरी बार मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती की गई थी.

About Author

error: Content is protected !!