झारखण्ड का गैंगस्टर अमन साव मारा गया।
अमन साव को पुलिस ने ‘निपटा’ दिया है, जी हां पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है कुख्यात अपराधी।
गैंगस्टर अमन साव के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई है। मुठभेड़ उस समय हुई जब अमन साव को रायपुर जेल से लाया जा रहा था।
घटना मंगलवार की सुबह पलामू में हुई है. जब अमन साव को रांची पुलिस की टीम रायपुर से पूछताछ के लिए रिमांड पर रांची ला रही थी। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। उसी समय अमन साव पुलिस से हथियार छीनकर भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की टीम ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया।