ट्रांसफार्मर की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण रात्रि में देगा पहरा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीसीसीएल बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन ने ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर बंद पड़े मधुबन कोलियरी के समीप पावर हाउस भेजा गया।ट्रांसफार्मर आने की सूचना के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है।मधुबन बस्ती सहित एक दर्जन गांव पिछले 11 दिनों से बिजली की गंभीर समस्या झेल रहे थे।ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों के अर्थक प्रयास से बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन ने दूसरे बीसीसीएल एरिया से लोन पर ट्रांसफार्मर की अस्थाई व्यवस्था की गई है।इस मौके पर डेगलाल महतो,गोपाल महतो,मुक्तेश्वर महतो, कुलदीप महतो, भवानी ठाकुर, रामप्रसाद रविदास,भरत महतो,राजकुमार महतो,सुजीत महतो,भगतु महतो,बंशी महतो,अजीत सिंह,मुकेश महतो,पप्पू कोचर,राजा घोष,लखिन्द्र पांडेय,कुणाल महतो, उमेश महतो, एतवारी महतो, संतोष यादव, दुर्गा महतो, राजू महतो, दिनु महतो, दीपक दशौंधी, हेमंत महथा, अरुण महथा, विजय महथा, संदीप महतो, विक्रम महतो, शंकर महतो, विशाल कुमार, अजीत महतो, बबलू मित्रा,विकास सिन्हा, धर्मचन्द्र महतो आदि दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।