धनबाद : मधुबन थाना परिसर में होली पर्व व रमजान को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजन की गई । बैठक की अध्यक्षता एएसआई महावीर यादव ने किया। इस दौरान समिति के सदस्यो ने क्षेत्र में होली व रमजान को सौहार्द पूर्व सम्पन होने को लेकर हुडंगीयो व बाईके रेसर पर नजर बनाए रखने की बात कही। यादव ने सभी को होली व रमजान शांति पूर्ण तरीके से मानने की अपील करते हुए कहा कि चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती के साथ साथ निरंतरता पुलिस की गस्ती हर क्षेत्र में रहने की बात कही। साथ ही कंही युवाओं द्वारा हुडंगी करते नजर आए या कोई असमाजिकतत्वो कोई अप्रिय घटना या अफवाह फैलाने का प्रयास करते है तो पुलिस को तुरंत सूचित करें ताकि समय पर करवाई किया जा सके।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक मे मधुबन थाना क्षेत्र के एक भी मुखिया या उन्के प्रतिनिधी उपस्थित नही होने के कारण बैठक मे ये बात चर्चा का विषय बना हुआ था। लोग आपस मे कानाफूसी करते नजर आये। बैठक में धीरेन लाला,दिनेश महतो,बिनोद सिंह, बबलू सिंह,दिना साव, शेख गियासुद्धिन, शेख जेनुल, उत्तम कुमार ग्याली, आदि उपस्थित थे।