एक की गलती से सभी होटल और होमस्टे पर चला डंडा, अयोध्या में इसे किया गया सील

एक की गलती से सभी होटल और होमस्टे पर चला डंडा, अयोध्या में इसे किया गया सील

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अयोध्या : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में यदि आप भी होटल या होमस्टे चला रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. इसके साथ ही यह खबर उन लोगों के लिए भी जरूरी है जो अयोध्या घूमने जाते हैं और होटल या होमस्टे में रुकते हैं. दरअसल, पिछले दिनों दिल्ली से राम लला का दर्शन करने अयोध्या आए श्रद्धालुओं से मारपीट की घटना हुई थी. इस मामले में कोतवाली नगर के अमानीगंज में स्थित अवैध रूप से चल रहे मान होटल को सील कर दिया गया है.
मान होटल के मालिक और कर्मचारियों ने कुछ दिन पहले होटल में ठहरे श्रद्धालुओं से पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट की थी. इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था. पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए होटल मैनेजर और रिसेप्शनिस्ट पर कार्रवाई करते हुए शांति भंग में चालान किया था. जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए होटल की जांच की तो पाया गया की होटल सराय एक्ट के तहत पंजीकृत नहीं था. इसे लेकर विकास प्राधिकरण ने नोटिस भी जारी की थी.
आज जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया. एसडीएम सदर विकास धर दुबे ने बताया कि पूर्व में श्रद्धालुओं से होटल के मालिक से मारपीट हुई थी. इसे लेकर शिकायत की गई थी. जांच के दौरान यह पाया गया की होटल अवैध रूप से चल रहा था. इसका पंजीकरण सराय एक्ट के तहत नहीं था. विकास प्राधिकरण ने होटल बंद करने के लिए इनको नोटिस भी दिया था लेकिन होटल बंद नहीं किया गया था. आज सील की कार्रवाई की गई है. एसडीएम सदर विकास धर दुबे ने बताया कि अभी कई और ऐसे होमस्टे हैं जो पंजीकृत नही हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

About Author

error: Content is protected !!