जोधपुर से 27 लाख लेकर रांची आए कारोबारी की सिर काटकर हत्या, दो दिन पहले मिले शव की हुई शिनाख्त

जोधपुर से 27 लाख लेकर रांची आए कारोबारी की सिर काटकर हत्या, दो दिन पहले मिले शव की हुई शिनाख्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची, 2 मार्च राजस्थान के जोधपुर जिले से झारखंड की राजधानी रांची आए कोयला कारोबारी पुखराज कुमार की सिर काटकर हत्या कर दी गई। रांची से सटे खूंटी जिले में दो दिन पहले सड़क किनारे एक व्यक्ति का सिर कटा शव मिला था।

रविवार को मृतक की शिनाख्त पुखराज कुमार के रूप में हुई।

पुखराज के भाई ने पुलिस को बताया है कि वह 27 लाख रुपये लेकर जोधपुर से रांची गया था। गत 27 फरवरी को उससे फोन पर आखिरी बातचीत हुई थी।

शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की तलाश में जुटी है।

खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के कुजराम-चुकरूमोड़ सड़क पर जानुमडीह मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह सिर कटा शव बरामद होने की खबर सोशल मीडिया विभिन्न न्यूज प्लेटफॉर्म पर चलने के बाद कारोबारी पुखराज कुमार के परिजनों ने आशंका के आधार पर यहां की पुलिस से संपर्क किया था। उन्होंने पुलिस को पुखराज कुमार का जो हुलिया बताया, उसके आधार पर यह आशंका सही निकली। इसके बाद उनके परिजन खूंटी पहुंचे। उनके द्वारा दिए गए दस्तावेज तस्वीर के आधार पर शव की शिनाख्त हुई है। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस कटे हुए सिर की बरामदगी की कोशिश में जुटी है। पुखराज मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर जिले के हिंम्बोली गांव का रहने वाला था। वह कोयले के कारोबार से जुड़ा था। उसके भाई के अनुसार, पुखराज के पास 27 लाख रुपये थे। उसने फोन पर बताया था कि उनकी मुलाकात यहां तबारक, लक्ष्मण राज नामक युवकों से हुई थी। उसे इन्हीं लोगों ने घर पर रुकवाया था। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया था। उनका मोबाइल लगातार बंद मिल रहा था।

पुखराज इतनी बड़ी रकम लेकर रांची क्यों आया था, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी है। डीएसपी वरुण रजक ने दावा किया कि जल्द ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!