सीबीआई ने बीसीसीएल के क्लर्क प्रणय सरकार को कोयला भवन से 14 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया

धनबाद : धनबाद-सीबीआई ने 14 हजार रुपए रिश्वत लेते बीसीसीएल के कर्मचारी स्थापना डिपार्टमेंट के क्लर्क प्रणय सरकार को गिरफ्तार कर लिया है. धनबाद के कोयला भवन से उसकी गिरफ्तारी की गयी है. बीसीसीएल के कर्मचारी स्थापना डिपार्टमेंट का क्लर्क प्रणय सरकार पीएफ की राशि ट्रांसफर करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था. शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने सोमवार को कार्रवाई की और घूस लेते उसे अरेस्ट कर लिया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्या है मामला

कोयला भवन के कर्मचारी स्थापना विभाग में पदस्थापित प्रणय सरकार केएनटीए-जेएनटीए से रिटायर हुए एक कर्मचारी से रिश्वत मांग रहा था. उसके पीएफ-पेंशन के कागजात वेरिफिकेशन के लिए मुख्यालय गये हैं. रिकार्ड रूम में वेरिफिकेशन का काम प्रणय सरकार करता है. कागजात के वेरिफिकेशन के लिए काफी दिनों से दौड़ रहे हैं. जब छह माह गुजर गये तो रिटायर्ड कर्मी ने प्रणय सरकार से संपर्क किया. काम के एवज में प्रणय ने उनसे पैसे की मांग की. जब रिटायर कर्मी ने पैसा नहीं होने की बात कही तो प्रणय ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया. इसके बाद उस रिटायर्ड कर्मी ने सीबीआई से संपर्क कर प्रणय की शिकायत की. इस पर सीबीआई ने पहले मामले की जांच की. उसके बाद गिरफ्तारी को लेकर योजना बनायी.

पैसा लेते ही पकड़ा गया क्लर्क

सीबीआई की योजना के तहत प्रणय सरकार रिश्वत लेने कोयला भवन से बाहर गया. उसके पैसा लेते ही सीबीआई के सोर्स न्यूज़ फास्ट। अधिकारियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. जानकारों की माने तो प्रणय सरकार पर घूस लेने के आरोप लगते रहे हैं. बीसीसीएल के होरलाडीह कोलियरी में इन्हीं कार्यों को लेकर दूसरी जगह उसका तबादला कर दिया गया था. वहां भी वह बाज नहीं आया. तब उसका तबादला कोयला भवन में किया गया था.

About Author

error: Content is protected !!