रांची: झारखंड में पुलिस ने पिछले 50 दिनों में चार हजार एकड़ से भी ज्यादा इलाके में अफीम की फसल नष्ट की है. ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ के तहत दिसंबर महीने से चल रहे अभियान में खूंटी, रांची, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, गढ़वा, लातेहार, चतरा और पलामू जिलों में सबसे बड़े पैमाने पर कार्रवाई हुई है. अभियान के दौरान अब तक 30 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई है. सबसे ज्यादा खूंटी जिले में अब तक 1,641 एकड़ जमीन पर लगी अफीम की फसलों पर पुलिस ने ट्रैक्टर चलाया है, जबकि पुलिस की कार्रवाई के बाद खुद ग्रामीणों ने 237 एकड़ में लगी फसल नष्ट की है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!