प्रयागराज: प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की खबर सामने आई है, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह आग अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के आश्रम में लगी है। यह आग इतनी भीषण है कि दूर से ही आग का गुबार दिखाई दे रहा था. वहीं आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं इस आग की वजह से कुंभ आस-पास के टेंट भी चपेट में आ गए हैं और टेंटों में रखे सिलेंडरों में धमाके भी हुए हैं. महाकुंभ क्षेत्र में लगी यह आग इतनी भीषण है कि इसमें 20 से 25 टेंट जल गए हैं. यह आग अखाड़े से आगे वाली सड़क पर लोहे के ब्रिज के नीचे लग गई है..